चमोली के घाट में फटा बादल

जनमंच टुडे/गोपेश्वर।

जनपद चमोली के घाट में बादल फटने से की मकान और वाहन मलबे में दब गए हैं। वही सड़क मलबे से पट गया है।जानकारी के अनुसार चमोली जनपद के घाट में मंगलवार को बादल फटने से  बाजार  पूरी तरह से मलबे से पट गया। मलबा  दुकानों और बाजार में घुस गया और कई वाहन मलबे में दब गए हैं।   लोगो ने सुरक्षित जगहों पर भाग कर अपनी जान बचाई। बादल घाट बाजार के ठीक ऊपर एक पहाड़ी पर फटा। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान बिनसर पहाड़ी की तलहटी में तीन जगहों पर एक साथ बादल फटा है। कई आवासीय मकान, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए हैं। पहाड़ी से भूस्खलन होने से पहले ही लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। बैंड बाजार पूरी तरह से मलबे से भर गया है। यहां कई वाहन भी मलबे में दबे हैं। सहकारी बैंक शाखा से होते हुए मलबा बाजार में फैल गया। यहां भी कई वाहन और घर मलबे में दब गए हैं। लक्ष्मी मार्केट में भी कई मकान और दुकानें मलबे में दब गई हैं। घाट-बांजबगड़, घाट-भेंटी और घाट-उस्तोली सड़कों पर टनों मलबा भर जाने से बाधित हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *