आज मिले 5890 संक्रमित, 180 की मौत

जनमंच टुडे/देहरादून।

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन हज़ारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं तो, प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की मौत कोरोना महामारी के चलते हो रही है। अधिकांश लोग प्रशासन के नियमों को ताक में रख रहे हैं जिसकी वजह से यह तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को कोरोना की चपेट में आकर 180 लोगों ने अपनी जान गंवाई जबकि प्रदेश में आज कोरोना के 5,890 मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 2 लाख 44 हजार 273 कोरोना से  संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 61 हजार 634 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में अब  74114 केस है जिनका विभिन्न अस्पताल में इलाज चल रहा है।  वही कोरोना से अब  तक 3,728 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून जिले में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित पाए गए। आज देहरादून में 2419,उधमसिंह नगर में 919, हरिद्वार में 733,टिहरी में 415, अल्मोड़ा में 80, बागेश्वर में 5, चमोली में 229, चम्पावत में 73, नैनीताल में 232, पौड़ी में 272, पिथौरागढ़ में 215, रुद्रप्रयाग में 73,  उत्तरकाशी में 225  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *