बुधवार को मिले 7783 कोरोना संक्रमित, 127 की मौत
जनमंच टुडे/देहरादून।
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से से पांव पसार रहा है। बुधवार को प्रदेश में 7783 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 127 लोगों की मौत हुई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को कोरोना से 127 लोगों ने अपनी जान गंवाई जबकि 7783 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। वहीं 4,757 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अब तक दो लाख 11 हजार 834 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जिनमे से एक लाख 44 हजार 941 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या अब 59,526 हो गई है। वहीं, अब तक 3,142 मरीजों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। बुधवार को अल्मोड़ा में 271, बागेश्वर में 240, चमोली में 283, चम्पावत में 245, देहरादून में 2771, हरिद्वार में 599, नैनीताल में 956, पौड़ी में 263, पिथौरागढ़ में 225, रुद्रप्रयाग में 143, टिहरी में 504, उधमसिंह नगर में 1043 और उत्तरकाशी में 240 मामले सामने आए हैं।
