कोरोना का कहर : 8517 संक्रमित, 151 की गई जान
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राज्य में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है और हालत लगातार बिगडते जा रहे हैं। हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना के आठ हजार 517 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 151 लोगों की जान चली गई। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना से दो लाख 20 हजार 351 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमे से एक लाख 49 हजार 489 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं,जबकिबएक्टिव केस की संख्या बढ़कर 63,911 हो गई है। वहीं, अब तक 3,293 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज देहरादून में 3123, हरिद्वार में 1045, नैनीताल में 847,अल्मोड़ा में 229, बागेश्वर में 109, चमोली में 348, चम्पावत में 276,, पौड़ी में 413, पिथौरागढ़ में 212, रुद्रप्रयाग में 140, टिहरी में 256, उधमसिंह नगर में 1130 और उत्तरकाशी में 389 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।
