जयहरीखाल के बंदूण में मिले 30 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/सतपुली
राज्य में लगातार कोरोना के मरीजों की तादात बढ़ रही है सबसे ज्यादा कोरोना से देहरादून जिला प्रभावित है। साथ ही अन्य जिलों में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है।जनपद पौड़ी में कोरोना अब शहर से निकलकर गांव में भी पहुच गया है। पाबौ ब्लाक के बुरांसी गांव में 17 संक्रमित मिले। वही जयहरीखाल विकासखंड के बंदूण में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। प्रशासन ने जयहरीखाल ब्लॉक के बंदूण गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में 376 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये । दुगड्डा ब्लॉक में 56, द्वारीखाल में 22, एकेश्वर में 3, जयहरीखाल ब्लॉक में 35, कल्जीखाल में 13, खिर्सू में 54, कोट में 3, नैनीडांडा में 6, पाबौ में 15, पौड़ी में 85, यमकेश्वर में 49 और अन्य जिलों व राज्यों के 35 लोग संंक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में 56 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। जिले में अब तक 10465 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। जिसमें से 6376 लोग ठीक हुए है। वर्तमान में जिले में 3992 एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटे में बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कोरोना संक्रमित 72 वर्षीय वृद्धा, 68 वर्षीय वृद्ध, 42 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय वृद्ध, बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती 50 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय व्यक्ति, 64 वर्षीय वृद्ध, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 66 वर्षीय वृद्ध, 64 वर्षीय वृद्धा, 57 वर्षीय महिला की मौत हुई है। अब तक जिले में करोना वायरस से 102 लोगों की मौत हो चुकी है।
