प्रदेश के सभी कॉलेज जून तक बन्द
जनमंच टुडे/ देहरादून।
कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी महाविद्यालय अगले आदेश तक बन्द कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि वैश्विक महामारी कोविद 19 की दूसरी लहर को देखते हुए पूर्व एवं भविष्य में देय अवकाशों के साथ समायोजन करते हुए पांच मई से 12 जून तक ग्रीष्म अवकाश के साथ, सभी कॉलेजों को बंद कर दिया है।
