शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आए 9642 लोग, 137 की गई जान
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राज्य में कोरोना से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं आवर हर दिन संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा। सबसे चिंता का विषय यह है कि मैदानी जिलों से निकलकर कोरोना का संक्रमण पर्वतीय जिलों में पहुँच गया है और लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देहरादून दून की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। शुक्रवार को देहरादून में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहली बार 4 हजार के करीब पहुँच गया। आज पूरे प्रदेश में 137 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई। जबकि 9642 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक पूरे प्रदेश में अब तक 229993 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमे से एक लाख 54 हजार 132 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 67891 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।जबकि कोरोना से अब तक प्रदेश में 3430 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में आज 3979, हरिद्वार में 768, नैनीताल में 1342, टिहरी में 325, उधमसिंह नगर में 1286 और उत्तरकाशी में 531, अल्मोड़ा में 365, बागेश्वर में 117, चमोली में 314, चम्पावत में 214, पौड़ी में 196, पिथौरागढ़ में 111, रुद्रप्रयाग में 94 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।
-
जनमंच टुडे अपने सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि आप बेवजह घर से बाहर न निकले, घर पर ही रहें, मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन से साफ करें, धैर्य बनाए रखेें।

