प्रदेशभर के स्कूलों में 30 जून तक अवकाश
जनमंच टुडे/देहरादून।
राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी गैर, निजी ओ सरकारी स्कूलों को जून तक बन्द कर दिया है। स्कूलों को बंद करने के आदेश विद्यालय शिक्षा सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। उत्तराखंड के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बन्द कर दिया है। स्कूलों में 30 जून तक अवकाश रहेगा।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अवकाश का फैसला कोविड के बढ़ते मामलों को देखकर लिया गया है। शनिवार सुबह शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के निर्देश दिए थे।

