कार खाई में गिरी, दो की मौत
जनमंच टुडे / बागेश्वर।
शुक्रवार शाम को बागेश्वर जनपद के गरूड़ तहसील के ज्वाड़ास्टेट में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को अल्टो कार यूके 02 टीए- 1578 गरुड़ से ज्वाड़ा स्टेट की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया गया है कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में भकूनधार पिंगलो निवासी 45 वर्षीय राम नाथ और 48 वर्षीय माधिराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मनोज सिंह व उसका भाई प्रेम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भेजा गया , जहां उनका इलाज चल रहा है।

