देवप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्र में बादल फटा
जनमंच टुडे। नई टिहरी।
मंगलवार देर शाम को देवप्रयाग क्षेत्र में भारी मूसलाधार बारिश के बाद ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से सूखा गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे की चपेट में आने से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि आईटीआई का भवन जमीदोंज हो गया है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है। मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई स्थानों पर तेज़ आंधी के साथ बारिश हुई।
देवप्रयाग के ऊपरी वाले क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने के बाद सूखा गदेरे के उफान पर आने के बाद देवप्रयाग के मुख्य बाजार में कई दुकानों को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही मलबा आने से संगम बाजार का रास्ता बंद हो गया है और आईटीआई का भवन जमीदोंज हो गया है। कोरोना कर्फ्यू के कारण क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद थी, जिसके चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई है।

