मई 25 तक कोरोना कर्फ़्यू, 21 को खुलेगी राशन, परचून की दुकान

जनमंच टुडे/ देहरादून।

शासन ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाकर अब 25 मई तक कर दी है। अब पूरे प्रदेश में 18 मई प्रातः 6 बजे से लेकर 25 मई प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। अब शादी में शामिल  होने के लिये 72 घण्टे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। वही अब अब मेहमानों की संख्या को घटाकर 20  कर दी गई है।अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अब कर्फ़्यू पास बनवाना अनिवार्य होगा। इस दौरान सरकारी राशन की दुकान व बेकरी  7 से 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। कोविडगाइड लाइन का सख्ती के साथ पालन करवाया जाएगा। मरीजों के परिजनों/तीमारदारों के आने, जाने के लिए डॉक्टर का परचा मान्य होगा।  बैंकों में अब 10 से दो बजे तक काम होगा। 21 मई को राशन व परचून की दुकानें सात से दस बजे तक खुलेंगी। उत्तर प्रदेश की सीमा से उत्तराखंड आने-जाने के लिए ई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *