सोमवार को मिले 3719 कोरोना संक्रमित,136 की मौत
जनमंच टुडे/देहरादून।
पुलिस प्रशासन की मेहनत अब रंग लाने लगी है और कोरोना के मामले तेज़ी से घट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को कोरोना के 3,719 मामले मिले हैं। वही इलाज के दौरान 136 संक्रमितों की मौत हुई । आज 3,647 मरीज ठीक हुए ।अब तक प्रदेश में 2 लाख 91 हजार पांच लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमे से लाख 02 हजार 177 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही अब एक्टिव केस की संख्या 78,608 पर पहुँच गई है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 5,034 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज देहरादून में 752, हरिद्वार में 464, उत्तरकाशी में 229, नैनीताल में 106, पौड़ी में 205,अल्मोड़ा में 200,बागेश्वर में 46,चमोली में 449,चंपावत में153, पिथौरागढ़ में 180, रुद्रप्रयाग में 226, टिहरी में 299, उधमसिंह नगर में 410 कोरोना संक्रमित पाए गए।
जनमंच टुडे सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं, जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

