सतपुली पुलिस पहुँचा रही ‘चौखट’ तक सहायता
जनमंच टुडे/ सतपुली।
संकट के इस दौर में उत्तराखंड पुलिस यानि मित्र पुलिस के सेवाभाव की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। उत्तराखंड पुलिस लगातार मानव धर्म मे लगी हुई है और हर जरूरतमंद को घर तक सहायता पहुँचा रही है तो वही भूखे प्यासे लोगों को भोजन पानी की व्यवस्था कर रही है।सतपुली पुलिस भी अपने कर्तव्य के साथ मानव धर्म को बखूबी अंजाम दे कर जनभागीदारी भी निभा रही है।

विपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड पुलिस गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता करने में जुटी हुई है। दवा, एम्बुलेंस, आक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ ही भूखे प्यासे चालकों, राहगीरों को भोजन, पानी की व्यवस्था कर रही है। सतपुली पुलिस थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के नेेतृत्व में मानवधर्म के इस पुनीत कार्य को बखूबी निभा रही है। सीओ पौड़ी भी बेहतर मानव सेवा के लिए सतपुली पुलिस की पीठ थपथपा चुके हैं। सतपुली पुलिस मानव धर्म को सर्वोपरी मानते हुए दूरस्थ गाँवों में मीलों पैदल सफर करकर जरूरतमंद के चौखट तक सहायता पहुँचा रही है।
पुलिस के इस पुनीत काम का क्षेत्र का हर कोई कायल है और पुलिस की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। हर जरूरदमन्द को सहायता मिले इस उद्देश्य के साथ सतपुली पुलिस हर गांव का दौरा कर जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचा रही है और श्रेष्ठकार्य कर रही हैै। थाना सतपुली कोरोना काल मे सतपुली पुलिस द्वारा लागातार उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं जिस से आम जन को राहत मिल रही है । सतपुली पुलिस थाने के मेस में फ़ूड पैकेट तैयार कर हर दिन आवश्यक वस्तुओं को ले जा रहे ट्रक ड्राइवर, एम्बुलेंस कर्मियों को वितरित कर रही है, जिससे कि उन्हें असुविधा न हो।
पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी प्रेम लाल टम्टा भी सतपुली पहुँचे और सतपुली पुलिस के कार्यों की सराहना की और हर जवान की पीठ थपथपाई।
पुलिस उपाधीक्षक ने मिशन हौंसला के तहत थानाध्यक्ष सतपुली सन्तोष पैथवाल और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतपुली पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है, वह मानव भलाई का काम कर रही है।
कोरोना काल मे आम जन की हर सम्भव मदद की जा सके इस प्रयास में जुटी है, और मीलों पैदल सफर कर हर जरूरतमंद के दरवाजे तक सहायता पहुँचा रही है जो कि गर्व की बात है। उन्होंने जनता से गाइड लाइन का पालन करने, घरों में रहने के साथ ही पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर प्रकाश,अर्जुन,संजय जोशी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र राणा।

