बिना राशन कार्ड वालों को फ्री राशन देगी सरकार
जनमंच टुडे/ देहरादून।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बेशक, कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है, लेकिन अभी और ज्यादा सतर्क होने की जरुरत है और हर पीड़ित और जरुरतमन्द तक पहुँँचना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। 5 जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो तक कोरोना के फैलने से रोकने के लिए हर कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यक्ता के अनुरूप कार्य हो ऐसा प्रयास जरुरी है। ऐसे क्षेत्र जहां पर लोग कोरोना की जांच नहीं करवा रहे उनके बीच जानकारी और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर टेस्ट और दवा का प्रवन्ध कर चेन को तोड़ना है। राज्य भर में जिले स्तर पर 15 कन्ट्रोल रूम बनाये गए हैं और उन केन्द्रों का सम्पर्क बूथ लेबल तक है। इसके लिए सम्पर्क की चेन को बढाकर आम पीड़ित तक पहुचा जा सकता है। मास्क,सैनिटाइजर का वितरण और स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल से संपर्क कर ब्लड की जरुरत पड़ने पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित भी किये जाए। जरुरतमन्दो को अस्पताल तक पहुचाने की व्यवस्था,आक्सिजन के साथ साथ दवा की किट और काढा आवश्यकता अनुसार दिए जाए। सरकार ने ऐसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनको भी फ्री राशन देने का निर्णय लिया है। सफेद कार्ड पर 3 माह तक पूरी राशन फ्री तथा पीले कार्ड पर भी 20 किलो राशन देने का निर्णय लिया है। कार्यकर्त्ताओं की जिम्मेदारी है कि लोगो को जानकारी मुहैय्या कराए और साथ ही राशन की दुकानों में पड़ताल भी की जाए कि राशन समय पर आये और आम लोगों तक पहुचे। सरकार ने ऐसे परिवार जो कोरोना में मुखिया को खो चुके हैं उनके लिए भी 5 प्रतिशत आरक्षण व इस महामारी में अनाथ हुए बच्चों के भरण पोषण के लिए 3 हजार रुपये महिना देने के लिए वात्सल्य योजना आरंभ की गई है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की जरुरत है जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिले।
