रविवार को मिले 3050 कोरोना संक्रमित,53 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना का प्रकोप धीरे, धीरे कम होता दिख रहा है। रविवार को कोरोना के प्रदेशभर में 3050 मामले मिले जबकि कोरोना के चलते प्रदेश में 53 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  देहरादून में आज 716 मरीज मिले, हरिद्वार में 364, नैनीताल में 224, पौड़ी गढ़वाल में 144, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, टिहरी गढ़वाल में 276, उधम सिंह नगर में 537, उत्तरकाशी में 96, अल्मोड़ा में 54, बागेश्वर में 45, चमोली में 161 और चंपावत में 73  लोग  कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 313519 हो चुका है,  इनमें से  54,735   एक्टिव केस है। वहीं आज 6,173 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से 5805 लोगों की  मौत हो चुुकी है।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *