एक जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू
जनमंच टुडे/ देहरादून।
शासन ने प्रदेश में कोरोनो कर्फ़्यू को बढ़ा दिया है। अब पूरे प्रदेश में एक जून तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। वही आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुलने के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित दुकानें सुबह 8:00 से दोपहर 11:00 बजे तक खुलेंगी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि, सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा कोविड-19 को 1 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि, व्यापारियों की मांग को परखने के बाद आवश्यक सेवाओं वाली दुकान खुलने के समय को बढ़ा दिया गया है। पहले यह दुकाने सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक खुलती थी। अब ये 8:00 से 11:00 बजे किया गया है। पूर्व में खुलने वाली आवश्यक दुकानें जैसे दूध, अंडा, मछली, मीट, फल, सब्जी की दुकानें नए समय के अनुसार खुलेंगी। इसके अलावा 28 मई को आवश्यक सेवाओं की खरीदारी करने के लिए आंशिक छूट दी गई है। यह आदेश 1 जून सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा।
