भूकम्प के झटके से डोली धरती
जनमंच टुडे/देहरादून
रविवार रात लगभग 12 बजकर 32 मिंट के आसपास जब लोग गहरी नींद में थे तो अचानक धरती डोल उठी। झटके महसूस होते ही लोग
जाग गए और भय से अपने घरों से बाहर निकल आए। राज्य के कई हिस्सों में बीती देर रात करीब 12 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महूसस किए गए। रेक्टल स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 4.3 मापी गई है। हालांकि की भूकम्प की तीव्रता कम थी, उसके बावजूद लोग बाहर निकल आए। भूकम्प का केंद्र बिंदु चमोली जिले के जोशीमठ मठ से आगे 44 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। भूकम्प के झटके, श्रीनगर, पौड़ी, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।
