सोमवार को मिले 2071 कोरोना संक्रमित,95 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना को लेकर अच्छी खबर है, संक्रमितों का आंकड़ा दिनप्रतिदिन घट रही है, जो राहत देने वाली है। सोमवार को प्रदेश में 2071 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि आज 95 कोरोना संक्रमितों की इलाज़ के दौरान मौत हुई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 2071 मामले मिले हैं। जबकि 7051 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वही आज कोरोना से 95 मरीजों की मौत  हुई ।  राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढक़र 315590 तक पहुंच गया है। इनमें से  254654 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 45 हजार 579 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 5927 मरीजों की मौत  हो चुकी है। आज सबसे अधिक 66 मौतें देहरादून जिले में हुई हैं। इसके अलावा नैनीताल में आठ, ऊधमसिंहनगर में सात, हरिद्वार में छह, पौड़ी व अल्मोड़ा में चार-चार, उत्तरकाशी में दो व टिहरी में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।  आज देहरादून में सबसे अधिक 423 लोग संक्रमित मिले हैं।  ऊधमसिंहनगर में 355, हरिद्वार में 264, नैनीताल में 223, चमोली में 175, पौड़ी में 164, रुद्रप्रयाग में 114, उत्तरकाशी में 85, अल्मोड़ा में 82, पिथौरागढ़ में 64, टिहरी में 48, चंपावत में 42 और बागेश्वर में 32 लोग  पॉजीटिव मिले  हैं।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *