एकेश्वर के लटिबौ व धरासू में मिले 34 कोरोना संक्रमित

जनमंच टुडे/ सतपुली।

कोरोना संक्रमण पौड़ी जनपद में तेज़ी से फैल रहा है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जनपद में 164 कोरोना संक्रमित मील जबकि 4 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। एकेश्वर ब्लाक में कोरोना तेज़ी से पांव पसार रहा है। विगत दिनों ईडा में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके कुछ दिनों बाद एकेश्वर प्रखंड के कुरख्याल गांव में 51 लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे। इसके बाद एकेश्वर में 22 मई को 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने एकेश्वर बाजार को पाँच दिनों के लिए बन्द कर दिया था। इसके बाद फिर अब एकेश्वर ब्लाक के ही  एकेश्वर ब्लॉक के लटिबौ में 17 व धरासु में 17 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 20 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन दोनों गाँव  में शिविर लगाया था और ग्रामीणों की कोरोना जाँच की थी। लटिबौ में 112 और धरासू में 48 ग्रामीणों  ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिये थे। इनमे से लटिबौ में 17 और धरासू  में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों गांव पहुँचकर  कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उन्हें दवाईयों की किट उपलब्ध करवा दी है।

वरिष्ठ पत्रकार, पुष्पेंद्र राणा ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *