एकेश्वर ब्लाक : कहीं लगे शिविर तो कहीं हुआ सेनेटाइज़िंग
जनमंच टुडे/सतपुली।
सरकारी अस्पताल सतपुली में डॉक्टर शिव कुमार की देखरेख में 27 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया जिसमे एक रैपिट पॉजिटिव पाया गया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वही खुलेऊ गांव में ग्राम प्रधान सर्वेंद्र सिंह नेगी ने पूरे गांव को सैनिटाइज किया, साथ ही घर-घर जाकर मास्क और सेनीटाइजर बांटा।

मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि ग्राम सभा में संक्रमण रोकने के लिए सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है इसीलिए लोग सब सजग रहें और समय-समय पर परेशानी में दिक्कत होने पर अपना कोरोना का टेस्ट कराएं। इधर सालकोट में ग्राम प्रधान पंकज पोखरियाल अध्यक्ष प्रधान ब्लॉक संगठन एकेशवर ने हंस फाउंडेशन द्वारा दिया गया सामान आशा वर्कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में क्या वितरण किया। जिसमें पीपी किट ऑक्सीमीटर थर्मामीटर मास्क तथा दवाई थी। वहीं पंकज पोखरियाल ने इस मौके पर भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आभार जताया।

इस मौके पर नरेंद्र नेगी डायरेक्टर सहकारी बैंक जिला पंचायत सदस्य चैधार आरती नेगी, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटीएकेश्वर कैलाश रावत आदि थे। वही मौदाड़ी स्वास्थ्य विभाग पाटीसैण ने शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा और सेम्पल लिए। कोरोना टेस्ट शिविर डॉक्टर शिवम चौधरी की देखरेख में 70 लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। वहीं 47 लोगों को दवाई किट दी गई। डॉ शिवमं चौधरी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बुखार खांसी की हो रही है परेशानी इसी के चलते लगाए जा रहे हैं । कोरोना टेस्ट शिविर में डायरेक्टर नरेंद्र नेगी जिला सहकारी बैंक ,आरती नेगी जिला पंचायत सदस्य चैधार 35, ग्राम प्रधान मौंदाणी सावित्री देवी, ग्राम प्रधान बंठोली कुलदीप कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख एकेश्वर सिद्धार्थ नेगी आदि थे।
पुष्पेंद्र राणा वरिष्ठ पत्रकार
