थानाध्यक्ष ने रक्तदान कर दिया जीवनदान

जनमंच टुडे/सतपुली।

समाज में पुलिस के प्रति अक्सर छवि को नकारात्मक रूप में पेश किया जाता है, लेकिन कोरोना काल मे मित्र पुलिस संकट के समय आमजन के साथ खड़ी है। पुलिस कर्मी जरुरतमंद लोगों को दवा, राशन , भोजन , आक्सीज के साथ ही अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने के साथ ही जरुरमन्दों को रक्तदान करके उनका जीवन भी बचा रही है।

सतपुली थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने एनीमिया से  पीड़ित किशोरी को रक्तदान करके उसकी  जान बचाई। जानकारी के अनुसार थाना सतपुली के अंतर्गत मलेठी  की एक 14 वर्षीय किशोरी एनीमिया (खून की कमी ) बीमारी के चलते हंस अस्पताल चमालीसैंन अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है और  मंगलवार को उसे B+ खून की जरूरत थी। जैसे ही  थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल को इसकी जानकारी मिली वह तुरंत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से किशोरी के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली। डॉक्टरों ने उसे खून की कमी बताई व उसे खून की आवश्यकता बताई। डाक्टरों  ने बताया कि उसे बी पॉजिटिव खून की जरूरत है। इस पर उन्होंने बताया कि उनका ग्रुप भी वही है, इसके बाद उन्होंने रक्तदान किया।

पुष्पेंद्र राणा सतपुली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *