आज मिले 2756 कोरोना संक्रमित 81 की मौत

जनमंच टुडे/देहरादून।

राज्य में कोरोना धीरे, धीरे अवसान की ओर कदम बढ़ा रहा है, जो कि राज्य के लिये सुखद खबर है। कोरोना के मामले कम होने से शासन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 2756 कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि 81 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में  अब तक कोरोना से 6,020 लोगों की जान जा चुकी है। आज जिन 81 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है उनमें सबसे अधिक 47 मौतें देहरादून  में हुई है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 15, पौड़ी में तीन, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में दो-दो  व उत्तरकाशी में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं आज 6,674 मरीज ठीक  हुए । प्रदेश में अब तक 3 लाख 18 हजार 346 लोग कोरोना से संक्रमित  हो चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 61 हजार 328 मरीज स्वस्थ  हो चुके  हैं, जबकि वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या  45,568 हो गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेशभर में 2756 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि 81 लोगों की कोरोना के चलते  मौत हो गई। अन्य दिनों के भांति मंगलवार को भी देहरादून में संक्रमितों की संख्या अधिक रही। उसके बाद दूसरे नम्बर पर ऊधमसिंह नगर  रहा। आज देहरादून 524, हरिद्वार 200, उधमसिंह नगर 452,नैनीताल 209,पौड़ी 109,पिथौरागढ़ 124,रुद्रप्रयाग 161,टिहरी 264,अल्मोड़ा 234,बागेश्वर 70 चमोली 226,चम्पावत 74,उत्तरकाशी 109 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।

जनमंच टुडे  सभी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *