जरूरतमंदों की सहायता व कानून की रक्षा करना ही प्राथमिकता : पैथवाल
जनमंच टुडे/ सतपुली।
पुलिस मुख्यालय से चलाया जा रहा मिशन हौसला मुहिम बुजर्ग असहाय औऱ जरुरतमंद लोगो के लिये अन्नपूर्णा साबित हुई है । इस सम्बंध में पुलिस कप्तान पौड़ी पी रेणुका देवी द्वारा जनपद के प्रत्येक थाने में एक कमन्युटी बास्केट रखी गयी हैं, जिसमें असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिये ऐसी सामाग्री को इकठ्ठा किया जा रहा है, जो जरूरतमंद लोगों की आवश्यकता है,और थाने की पुलिस टीम के माध्यम से जरुरमन्दों के गांव पहुँचकर उनके दरवाजे तक जरूरत का सामान पहुँचा रही है। थाना सतपुली पुलिस भी इस काम को बखूबी निभा रही है व चंहुओर सतपुली पुलिस की तारीफ हो रही है। इस योजना के तहत थाने का हर पुलिस जवान इस कोरोना संकट में हर जरूरतमंद की सहायता करने में लगे हुए हैं। पुलिस का जवान दूरदराज व अन्य जिलों से जरूरत का सामान लेकर पहुँचे चालकों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था करने के साथ ही दूर दराज के गांवों में मीलों पैदल चलकर जरूरतमंद को राशन, पानी व दवा उपलब्ध करवा रहे हैं। पुलिस के इन कामों का हर कोई मुरीद बन चुका है। जवान प्रति दिन ऐसे परिवारों को चिन्हित कर मिशन हौसला मुहिम को सफल बना रहे हैं। जिनको सही में इस कोरोना काल मे मदद की जरूरत है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की मिशन हौसला मुहिम के तहत अब तक थाना क्षेत्र में ही नही अपितु राजस्व क्षेत्र के दूर दराज के गांवों में भी पुलिस टीम प्रति दिन ऐसे बुजुर्ग,असहाय और जरूरत मंद को खाद्यान्न सामग्री पहुँचा रही हैं। उन्होंने बताया की दूरस्थ क्षेत्रों में कभी कभी तो पुलिस टीम को पहाड़ी रास्तो पर पैदल ही चलकर मिशन को अंजाम देना होता है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आम जन से कोविड कर्फ़्यू और गाइडलाइन का पुर्ण पालन करने की अपील की है।
सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।
