कोरोना से संक्रमित मिले 1156 मरीज, 44 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है, सोमवार को प्रदेशभर में 1156 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 44 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। अब तक प्रदेश में कोरोना से 6,452 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में आज 3,039 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3 लाख 29 हजार 494 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 88 हजार 928 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या  28,371 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 1156 संक्रमित मिले। देहरादून 205, हरिद्वार 105, उत्तरकाशी 50, पौड़ी 84अल्मोड़ा में 82,बागेश्वरमें 47,चमोली में 64,चम्पावत में 32,नैनीताल में161, पिथौरागढ़ में 74, रुद्रप्रयाग में 37, टिहरी में 42,उधमसिंह नगर में 173 कोरोना संक्रमित मिले।

जनमंच टुडे के सभी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *