कार खाई में गिरी, युवक, युवती की मौत
जनमंच टुडे/ नैनीताल।
शनिवार तड़के करीब 3 बजे भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे एक एक युवक व एक युवती की मौत हो गई है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल व मृतक दिल्ली-गाजियाबाद के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज गति माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाना तल्लीताल को सुबह करीब साढ़े 5 बजे सूचना मिली की गेठिया के खूपी पुल के पास एक कार संख्या डीएल 8 सीएए-2634 नाले में गिर गई है। सूचना पर थाना तल्लीताल व ज्योलीकोट चौकी पुलिस मौके परपहुंची। और बचाव अभियान चलाया। हादसे में 30 वर्षीय सारीन पुत्र शहाबुद्दीन निवासी दौलतपुर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, 25 वर्षीय नीलम शर्मा पुत्री सुशील शर्मा निवासी शंकरपुर पूर्वी दिल्ली की मौत हो चुकी थी, जबकि 29 वर्षीय सोफिया पत्नी मोहम्मद साहिल निवासी राजेंद्र नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल मिली। पुलिसकर्मियों ने घायल को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा।
