पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जनमंच टुडे/ सतपुली।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाज सेवी विजेंदर सिंह उत्तराखंडी मिशन पर्यावरण संरक्षण के तहत कई गांवों में पौधरोपण कर लोगो से पर्यावरण  संरक्षण के प्रति सजग रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण  संरक्षण जरूरी है, तभी धरा पर जीवन बचेगा। विजेंदर सिंह उत्तराखंडी ने बताया कि आज उनके द्वारा चलायी गयी मुहिम यें उनके साथियों द्वारा अलग,अलग गांवों में लगभग 100 छायादार  पौधों का रोपण किया  व उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने ग्रामीणों से भी धरा को हराभरा बनाने के लिये पौध रोपण करने के साथ ही पेड़, पौधों को संरक्षित करने की अपील की।

कार्यक्रम में सुभाष चंद्र, अजीत सिंह, राहुल ,आयुष नेगी ,मधुवतिंका ,किरन , विजय प्रकाश जी, खुशी नेगी,किरन देवी,अनीता देवी,मुन्नी देवी ,लक्ष्मी देवी, रोनिका नेगी, मनोज सिंह ,आदि  ने सहयोग दिया।

सतपुली से पुष्पेंद्र राणा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *