‘मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव” के तहत चलाया अभियान

जनमंच टुडे/ सतपुली।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव” कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने अभियान के तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सीमांत थैलीसैंण मंडल के बुंगीधर थान, जंदरिया, मासों ग्राम सभा के कलसीमा में घर, घर जाकर अभियान चलाया और लोगों को कोविड बीमारी के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना एक घातक बीमारी है, जिसकी अभी पूरी तरह से निजात मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा ही दवा हैं, उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बजे, दो गज की दूरी बनाए, बेवजह घरों से न निकले, मास्क का प्रयोग करे, साथ ही साफ सफाई का ध्यान रखे और अपने हाथों को धोते रहे।

उन्होंने ग्रामीणों से  शासन, प्रशासन के नियमों का पालन करने की अपील की।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दवा, मास्क ,सेनेटाइजर,आदि सामान वितरण किया साथ मे उत्तराखंड द्वारा कोविड कार्यक्रमों की जानकारी एवं ग्रामवासियों को प्रदान की।

भ्रमण में BJYM मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत प्रधान सारसों संजय सिंह पंवार युवा मोर्चा वरिष्ठ कार्यकर्ता धन सिंह बिष्ट ध्यान सिंह बेदवाल जी उपस्थित थे।

  • सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *