बाइक शोरूम में लगी आग, कई बाइक जलकर राख
जनमंच टुडे/रुड़की।
सोमवार सुबह दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित हीरो कंपनी के बाइक शोरूम अचानक आग से दहक उठा। आग से शोरूम में रखी कई बाइक जलकर राख हो गईं। कर्मचारियों ने आग पर काबू पानेका प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे, आवर घटना सूचना दमकल को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायाऔर करीब 200 बाइक को जलने से बचा लिया है।
