दो आईएएस,10 पीसीएस इधर,उधर, जितेंद्र कुमार डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बने
जनमंच टुडे/ देहरादून।
शासन ने दो आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों को इधर, उधर कर दिया है। पीसीएस जितेंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है। वही आईएएस हरबंस सिंह चुग से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा से हटा दिया गया है। उनकी जगह आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को प्रभारी सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है।

पीसीएस पंकज उपाध्याय को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल बनाया गया है। पीसीएस मनीष कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है। पीसीएस प्रत्यूष सिंह बने सचिव जनपदीय स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया है।पीसीएस तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर, पीसीएस ऋचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, पीसीएस राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, पीसीएस रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर चमोली, पीसीएस योगेश सिंह बने डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, पीसीएस नंदन सिंह बने उप निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल बनाया गया है।
