तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर पलटी

जनमंच/ सतपुली।

शुक्रवार को रुद्रप्रयाग से यात्रियों को लेकर नजीबाबाद जा रही बोलेरो पौड़ी, मेरठ राजमार्ग पर मलेठीसैण के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए  सतपुली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनमें से एक महिला को अधिक चोंटे लगने पर एम्बुलेंस से उसे नजीबाबाद रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार वाहन  UK13TA1117 वाहन चालक नबल खन्ना  रुद्रप्रयाग अपर बाजार से सवारी लेकर दुधाले गाँव नजीबाबाद जा रहा था, जैसे ही वह मलेठीसैण के पास पहुंचा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।  लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुँचाया। हादसे में अनीश ( 45) , मुमताज( 35), अबूजर( 11) , अक्षरा( 10) , अलीशा(7) , अरहान(1) घायल हो गए। मुमताज को अधिक चोटें आने के कारण उसे एम्बुलेंस से नजीबाबाद रेफर कर दिया गया है।

पुष्पेन्द्र राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed