सतपुली के सीला में मैक्स खाई में गिरी, बालक की मौत
जनमंच टुडे/ सतपुली।
शुक्रवार को सतपुली से बांघाट होते हुए सीला गांव जा रही महिंदा मैक्स UK12TB 0970 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी हादसे में एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। उन्हें हंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक मैक्स सवारियों को लेकर सीला गांव जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक कच्ची सड़क से नीचे जा गिरी । ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुँची वह ग्रामीणों के सहयोग से लोगों को खाई से निकालकर हंस अस्पताल पहुँचाया, जिसमे डॉक्टरों से 10 वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया।

एक व्यक्ति की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है ।
- पुष्पेन्द्र सिंह राणा
