प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने हृदयेश के निधन पर शोक जताया

जनमंच/ देहरादून।

हृदयेश का पार्थिव शरीर दिल्ली से हल्द्वानी लाया जा रहा है। इंद्रा हृदयेश के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शव रविवार शाम सात से आठ बजे तक हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। सोमवार को उनका शव अंतिम दर्शन के लिए हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में रखा जाएगा। तत्पश्चात दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पूरे हल्द्वानी शहर के साथ ही प्रदेश में शोक की लहर है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत प्रदेश के तमाम दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *