ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो सगे भाइयों की हत्या

जनमंच टुडे/ रुद्रपुर।

जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में खेत के मेढ़ के विवाद  में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जनपद मलकीलंका में रहने वाले अजित सिंह की प्रीतनगर में जमीन है और मेढ़ को लेकर उनका और पड़ोसियों के आपस मे विवाद चल रहा था। मंगलवार को विवाद इतना बढ़ा की दो सगे भाइयों पर गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी गई। मंगलवार को  अजित सिंह के  पुत्र  गुरु कीर्तन सिंह(30) और 33 गुरु पेच सिंह(33) खेत में धान की रोपाई  करने के लिये गए थे। खेत मे रोपाई की तैयारियां चल रही थी, इसी दौरान कुछ लोग उनके खेत पर पहुँचे और खेत के मेढ़ को लेकर बहस करने लगे। मामला गाता गया तो दूसरा पक्ष  हंगामा करने लगा। इसी दौरान उन लोगों ने हथियार निकालकर दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। गोलियां लगने से दोंनो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हत्यारोपितों  की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया।

 

यारी कर रहे थे। इस बीच तीन चार लोगों ने सगे दोनों भाइयों को गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर एसएसपी पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा है।

भूमि के विवाद में सगे दो भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित के घर पर दबिश दी, मगर आरोपित परिवार के साथ फरार हो चुके थे। पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फोरेंसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *