गुरुकुल कांगड़ी विवि में बढ़ी फार्मेसी की सीटें
जनमंच टुडे/ हरिद्वार।
भारतीय भेषजी परिषद ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एम फार्मा फार्माकोलॉजी) के शुरुआत की संस्थान में औपचारिक घोषणा के साथ की गयी। विभाग मे चल रहे स्नातक पाठ्यक्रम (बी फार्मा) की 60 सीटों की संख्या इस वर्ष से बढ़ा कर 100 सीट कर दिया गया है। दीर्घकालिक आयोजन औषधीय पादप महाकुम्भ 2021 के समापन के सम्मान समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति रूप किशोर शास्त्री द्वारा इस बात की औपचारिक घोषणा की गयी। कुलपति शास्त्री ने बताया की कोरोना महामारी के दौरान विभाग को नए पाठ्यक्रम हेतु अनुमति व वर्तमान पाठ्यक्रम हेतु सीट बढ़ोत्तरी होना विभाग ही नहीं अपितु विश्वविद्यालय के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव प्रोफेसर सुनील कुमार ने विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में भेषज विज्ञान विभाग विश्वविद्यालय का एक अति महत्वपूर्ण विभाग बनने की क्षमता रखता है इसी मौके पर संकायाध्यक्ष प्रोफेसर आरसी दुबे ने सभी कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकानाएं दी। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र राजपूत ने अवगत कराया कि उक्त पाठ्यक्रमों एवं बढ़ी हुई सीट पर प्रवेश प्रक्रिया कि शुरुआत इसी सत्र (2021-22) से की जाएगी,जिसमे इच्छुक स्टूडेंट्स ऑन लाइन फॉर्म भर सकते हैं |
