स्ट्रीट वेंडर्स के लिए हुआ लकी ड्रा
जनमंच टुडे/ हरिद्वार।
राज्य फेरी नीति नियमावली, राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन को क्रियान्वित करते हुए चंडी चौराह, रेलवे रोड स्थित बेल वाला में 50 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नगर आयुक्त जय भारत सिंह की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में 20 रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लकी ड्रा निकाले गए। लकी ड्रा कार्यक्रम वर्चुअल के माध्यम से किया गया। इसमें पीएनबी शाखा के एलडीएम संजय संत, पीएनबी शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, एचआरडीए अभियंता मानवेंद्र जोशी सहित पुलिस व संबंधित जिला प्रशासनिक अधिकारी सम्मलित हुए। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने कहा शीघ्र ही राज्य सरकार के निर्देशन में प्रस्तावित अन्य 14 वेंडिंग जॉन में व्यवस्थित व स्थापन की कार्रवाई तेजी से क्रियान्वित की जाएगी। उन्होंने कहा अभी मॉडल के रूप में प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जॉन बेल वाला स्थित चंडी घाट मार्ग पर बनाया गया है अगले 2 सप्ताह के भीतर दूसरे चरण में भगत सिंह चौक सेक्टर-2 बैरियल पुल जटवाड़ा अन्य क्षेत्रों के वेंडिंग जॉन, जिनका सर्वे नगर निगम द्वारा किया जा चुका है, उन तमाम वेंडिंग जॉन में स्थापन व व्यवस्थित किए जाने की कार्रवाई को किया जा रहा है। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने नगर निगम मुख्य आयुक्त जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त वेंडिंग जॉन नोडल अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, नगर निगम के समस्त कर्मचारी अधिकारियों का रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों की और से आभार प्रकट करते हुए कहा लगभग 20 वर्षो से रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों की न्यायसंगत मांगो के लिए संघर्ष का परिणाम धीरे-धीरे फलीभूत होता दिखाई दे रहा है। चोपड़ा ने कहा कि दूसरे चरण के वेंडिंग जॉन स्थापन की कार्रवाई को नगर निगम प्रशासन द्वारा और गतिमान कर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को ज़्यादा से ज़्यादा रोज़गार के अवसर दिया जाना न्यायसंगत होगा।लकी ड्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने की। संचालन अपर नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह ने किया, लेखा-जोखा कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना, लिपिक वेदपाल सिंह, सिटी मेन्शन मैनेजर अंकित सिंह रमोला ने प्रस्तुत किया।
- हरिद्वार से सन्नी वर्मा की रिपोर्ट।
