रोशनी जन सेवा संस्था ने दी नए पुलिस चौकी प्रभारी को बधाई

जनमंच टुडे/ देहरादून।

‘ रोशनी जन सेवा संस्था’ के प्रमुख गीताराम जायसवाल के नेतृत्व के पदाधिकारियों ने नाला पानी पुलिस चौकी पहुँच कर नए चौकी  प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई दी। इस मौके पर जायसवाल ने कहा कि संस्था हर सम्भव प्रयास करेगी कि क्षेत्र में कोई गैर कानूनी कार्य न हो, संस्था गैर कानूनी काम करने वालों को रोकने के लिए पुलिस का कदम से कदम मिलाकर साथ देगी। उन्होंने कहा कि संस्था बेहतर काम करने वाले  पुलिसकर्मियों को आने वाले समय मे सम्मानित करेगी और क्षेत्र और राज्य की बेहतरी के लिए पुलिस की कदम, कदम पर सहायता की जाएगी। संस्था के महासचिव संजय कुमार गौतम ने बताया कि रोशनी जन सेवा संस्था लगातार छह वर्षों से समाज के बीच में समाज के गरीब एवँ जरूरतमन्द लोगों की मदद कर रही है।  नए चौकी प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने संस्था के लोगों को भरोसा दिलाया कि हमारी पुलिस चौकी हर सम्भव प्रयास करेगी कि संस्था के हर एक सामाजिक कार्ये में संस्था को सहयोग मिलेगा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने नशे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर नशे के विरुद्ध संघर्ष करना है और नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने का हम और आप सभी संस्था के पदाधिकारी मिलकर करेगे। डॉ अरविंद चोहदरी ने कहा संस्था बहुत सहरानीय कार्ये कर रही हैं कृष्णा चौहान ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का काम करती हैं। संस्था के सचिव जसवंत सिंह ने कहा संस्था हमेशा गरीब परिवार के लिए तैयार है उन किसी तरह का कोई अत्याचार ना हो संस्था की महासचिव निम्मी सिंह ने बताया कि हमारी संस्था लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम कर रही हैं और आगे महिलाओं को मजबूत बनाने का काम रोशनी जन सेवा संस्था करेगी पुलिस चौकी में उपस्थित रहे पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार एस आई दीवान सिंह रमोला मनोज भारती तिवारी  और रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल महासचिव संजय कुमार उपाध्याय डॉ अरविंद कुमार चोहदरी महासचिव निम्मी सिंह सचिव जसवंत सिंह सचिव कृष्णा चौहान देविंदर अन्तिवन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *