एकेश्वर, दमदेवल मार्ग पर आया मलबा

जनमंच टुडे/ एकेश्वर।

जनपद के साथ ही क्षेत्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते  कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा आने से कई सम्पर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर सम्बन्धित विभाग सडकों से मलबा हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारु करने में जुटा हुआ है।

वहीं एकेश्वर, दमदेवल मार्ग पर एकेश्वर से 100 मीटर की दूरी पर मलबा और बांज का पेड़ सड़क पर आने से आवाजाही ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर सड़क अवरुद्ध हुई है, उस स्थान पर विगत कुछ माह पूर्व उक्त स्थान को खोदा गया था, बारिश के चलते उस स्थान पर मलबा और पेड़ सड़क पर आ गया है।

वही बारिश के चलते क्षेत्र के मजरा महादेव- सौंठ से मथाणा, श्रीकोटखाल- रिठाखाल, सुंगरखाल- रिठाखाल मार्ग अवरुद्ध होने से आवाजाही ठप है।

  • एकेश्वर से सुनील रावत की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *