कॉर्बेट पार्क में अब जिप्सी चलाती नजर आएगी महिलाएं

जनमंच टुडे/ रामनगर।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को अब महिला जिप्सी चालक पार्क की सैर  कराने के साथ ही, जीवजंतुओं के दीदार करवाएगी। आने वाले पर्यटन सीजन में  महिलाएं पार्क में जिप्सी चलाती हुई नजर आएंगी। पार्क प्रशासन ने इसके लिए 50 जिप्सियों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने विश्व वानिकी दिवस पर रामनगर में इसकी घोषणा की थी। राज्य में वन संरक्षण एवं संवर्धन में महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने व इसके फलस्वरूप रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इसे कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कार्बेट प्रशासन ने 50 महिला जिप्सी चालकों की भर्ती को लेकर कार्य शुरू करते हुए इसको लेकर विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस विषय में जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा विश्व वानिकी दिवस 21 मार्च को यह घोषणा की गई थी कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत 50 अतिरिक्त वाहनों का पंजीकरण किया जाएगा, जिनका संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा । उसके लिए उच्च स्तर से विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है। उसमे कई आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं जो भी महिलाएं इसमें चयनित होंगी, उनको यदि वाहन चलाना नहीं आता तो उनको वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा दिया जाएगा और उसके बाद जो वाहन खरीदने के लिए जो वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी उसको भी नियम अनुसार वीरचंद गढ़वाली योजना के तहत दिया जाना प्रस्तावित है। राहुल कुमार ने यह भी कहा कि अगर 50 से ज्यादा महिलाएं जिप्सी चालक के रूप में आवेदन करती हैं तो ऐसे में लिखित परीक्षाएं करा कर भी 50 महिला चालको को चयनित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *