पर्यटन नगरी लैंसडौन में सबसे कम, धुमाकोट में सर्वाधिक बारिश

जनमंच टुडे / पौड़ी।

जनपद में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चल लोगों को  मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जनपद में दो, तीन दिन और मौसम का मिजाज बदला रहेगा। जनपद  में धुमाकोट तहसील में सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि लैंसडौन तहसील में सबसे कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार धुमाकोट तहसील में 57 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। उसके बाद कोटद्वार तहसील में सर्वाधिक 35 मिमी बारिश हुई।  पौड़ी तहसील में 32, यमकेश्वर में 31,श्रीनगर तहसील में 29, सतपुली, चाकीसैंण में 18,18 मिमी बारिश हुई। जबकि लैंसडौन में जनपद की सबसे कम 9 मी मी बारिश हुई। चौबट्टाखाल में 14 मी मी और थलीसैंण तहसील में 12 मिमी बारिश हुई है।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बारिश को देखते हुए जनपद के सब तहसीलों के अधिकारियों को सचेत किया हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त एसडीएम, पुलिस अधिकारी तथा एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। कहा कि अगले दो से तीन दिन तक बारिश की आशंका को देखते हुए कोई घटना न हो उसके लिए टीम तैयार रखी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *