29 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू, 11 से कर सकेंगे चारधाम दर्शन

जनमंच टुडे/ देहरादून।

शासन, प्रशासन कोरोना से पूरी तरह से निजात पाने के लिए पूरी तरह सतर्कता बरतने के साथ ही सोच समझ कर कदम बढ़ा रही है। शासन ने कुछ ढिलाई के साथ कोरोना कर्फ्यू को 29 जून तक बढ़ा दिया है। शासन ने कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिये आवर बढ़ा दिया है। प्रदेश में अब 29 जून तक कोरोना कर्फ़्यू रहेगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू और चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी  देते हुए बताया कि उच्च स्तर पर लिये गए निर्णय के अनुसार 22 से 29 जून तक कोविड कर्फ़्यू कुछ ढील के साथ लागू रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें शनिवार, रविवार को छोड़ कर सप्ताह में पांच  सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुलेगी। वही होटल ,रेस्टोरेंट, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएगे यह रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी। बार भी 50 क्षमता के साथ खुलेंगे। सरकारी ,अर्ध सरकारी ,निजी कार्यालय 50 क्षमता के साथ खुलेंगे। चारधाम यात्रा एक जुलाई से बदरीनाथ चमोली के लोगों के लिये,केदारनाथ रुद्रप्रयाग जनपद के लिये और गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा उत्तरकाशी जनपद वासियों के लिए खुलेगे। 11 जुलाई से सिर्फ राज्यवासियो के लिये चारधाम यात्रा खुलेगी, लेकिन इसके लिये आरटीपीसीआर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा। वही दूसरे राज्यों से राज्य में प्रवेश के लिये  एवं मैदान से पहाडी जिले में जाने के लिये आरटीपीसीआर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा।

2 thoughts on “29 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू, 11 से कर सकेंगे चारधाम दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *