अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राठ महाविद्यालय में होंगे कार्यक्रम
जनमंच टुडे/पौड़ी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार 21 जून को राठ महाविद्यालय पैठानी में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 7 से 8 बजे तक छात्र/छात्राएं वर्चुअल माध्यम से अपने-अपने घरों में योग करेंगे। प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार नेगी ने बताया कि कार्यक्रम महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा संकाय की ओर से आयोजित किया जायेगा , जिसमे विभागाध्यक्ष डॉ गोपेश कुमार सिंह छात्रों को यथासंभव वर्चुअल माध्यम से निर्देशित करेंगे I
दूसरा वर्चुअल कार्यक्रम व्याख्यान 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें छात्रों को योग, ध्यान के महत्व पर विशेष चर्चा-परिचर्चा आयोजित होगी I इस कार्यक्रम को जोशीमठ डिग्री कोलेज के प्रोफेसर व महर्षि अरविंद सोसायटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ चरण सिंह “केदारखड़ी” सम्बोधित करेंगे I प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार नेगी कहा कि उक्त दोनों कार्यक्रमों की सभी रूपरेखा बना ली गई है ।
- पौड़ी से जगदम्बा डंगवाल की रिपोर्ट।
