सतपुली-ऊखलेत सड़क अवरुद्ध, नयार नदी उफान पर
जनमंच टुडे/ सतपुली।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई सम्पर्क मार्ग अवरुद्ध होने से आवाजाही ठप हो गई है। वही नयार नदी भी उफान पर बह रही है। तहसील प्रशासन ने लोगों से नदी की और न जाने की सलाह दी है। वही भारी मलबा आने से सतपुली, उखलेत मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वही उखलेत मार्ग का मलबा में सड़क पर आने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
एसडीएम सतपुली संदीप कुमार ने मौके पर जा कर स्थिति का जायजा लिया। वही नगर पंचायत दफ्तर को जाने वाली सड़क पर बारिश के चलते मलबा सड़क पर आ गया। एसडीएम ने मौके पर पहुँच कर सम्बन्धित विभाग के अफसरों से मलबा हटाने के निर्देश दिए। जेसीबी चालक को भी यहां पर मलबा हटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने बारिश रुकते ही मलबा हटाने को कहा। वही उन्होंने बाज़ार का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आम जनता से अपील की कि लगातार बारिश होने से नयार नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नदी किनारे न जाएं। इस अवसर पर आरके सुरेंद्र चौधरी, राजस्व निरीक्षक तहसीलदार सुधा डोभाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
- सतपुली से पुष्पेंद्र राणा ।
