स्वास्थ्य शरीर के लिए नियमित योगाभ्यास करें : डॉ जोगदण्डे
जनमंच टुडे/पौड़ी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की नेतृत्व में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल सहित अन्य स्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।
इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास किया व उनके फायदे बताए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर वर्ष अलग-अलग थीम रखी जाती हैं, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए योग'( योग फॉर वेलनेस) है। कोविड-19 गाइड लाइन के चलते सीमित संख्या में योग दिवस मनाया गया।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि इसी तरह हर रोज लोगों को अपने-अपने घरों में योगा करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को काफी फायदे मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए भी योगा काफी फायदेमंद है। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि दुनिया भर में हर साल 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मानव सभ्यता की शुरुआत से ही योग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में सीमित संख्या में अधिकारियों की उपस्थिति में योगाभ्यास की विभिन्न क्रियाओं का क्रियान्वयन किया। उन्होंने आम जनमानस अपील करते हुए कहा कि नियमित रूप से योगाभ्यास करे, जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सके।

आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सीमित संख्या में योगाभ्याश किया गया। आयुर्वेदिक प्रशिक्षक डॉ. सुरेखा व दीपक ने अन्य लोगों से अपने-अपने घरों में योगा करने की अपील की है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार, डॉ. राकेश कुमार, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण रावत सहित प्रदीप सजवाण, विनोद मेहर, त्रिकोल चौहान अन्य उपस्थित थे।
