मांग पूरी हुई , तो ‘खिल उठे’ कर्मचारियों के चेहरे

जनमंच टुडे/ देहरादून।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में विगत कई वर्षों से कर्मचारियों की लंबित एवं बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक संवर्ग की समीक्षा एवं पुनर्गठन की  मांग पूरी होने पर समस्त प्रशासनिक वर्ग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है ।  मांग को धरातल पर लाने के लिए दीपक कौल, सचिव (कर्मचारी संघ), सीजेएससी एवं उनकी टीम ने अथक परिश्रम एवं प्रयास किया था। कौल ने नरेंद्र सिंह तोमर, माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, केंद्र सरकार एवं डॉ त्रिलोचन महापात्रा, महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं सचिव कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग का आभार जताया है। मांग पूरी होने पर  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद मुख्यालय एवं 108 संस्थान व 64 केवी के मैं कार्यरत 6000 से अधिक प्रशासनिक/ वित्तीय एवं सेक्रेटेरियल वर्ग में कार्यरत कर्मचारी इस कैडर रिव्यू -2017 से लाभान्वित होंगे। इस मांग के पूरी होने से प्रशासनिक/ वित्तीय एवं सेक्रेटरी वर्ग के कर्मचारियों एव अधिकारियों को सीधे एव चेन पदोन्नति का लाभ मिलेगा और स्टैग्नेशन को समाप्त करने में सहायता मिलेगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *