संजय ने रोशनी जन सेवा संस्था का मान बढ़ाया : जायसवाल
जनमंच टुडे/ देहरादून।
बेहतरीन कार्य एवं समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए ‘रोशनी जन सेवा संस्था, के केंद्रीय महासचिव संजय कुमार को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने उन्हें कोरोना वॉरियर प्रमाण पत्र, गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर संस्था के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। उनको यह सम्मान उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व जज राजेश टंडन ने दिया। संजय को सम्मान मिलने पर ‘रोशनी जन सेवा संस्था, के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से संजय के साथ ही संस्था का भी मान बढ़ा है। उन्होंने संजय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था के अच्छे कार्यो से खुश हो कर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने रोशनी जन सेवा संस्था के महासचिव को सम्मानित किया है, यह संस्था के लिए गर्व की बात है।
