बीरोंखाल में गुलदार ने युवक को बनाया निवाला
जनमंच टुडे/ सतपुली। पौडी जनपद के बीरोंखाल प्रखंड के माला भैंसोड़ा गाँव ने गुलदार ने हमला कर युवक को मार डाला। गांव में गुलदार की धमक से लोगों मव दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा बमराड़ी के अंतर्गत ग्राम माला भैंसोड़ा पट्टी सावली निवासी दिनेश चंद्र(38) ढौडियाल, पुत्र स्व रामलाल ढौडियाल मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव के निकट जंगल में शौच को गया तो जंगल मे घात लगाए गुलदार ने उस पर अचानक हमला करके मार डाला और जंगल के अंदर खिंच कर ले गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो, परिजनों ने मामले की जानकारी गांव वालों को दी। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने युवक की खोजबीन शुरु की। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश की। जंगल में उनका क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। इसी दौरान ग्रामीणों को कुछ जगह खून दिखाई दिया तो झाड़ियों में युवक का शव दिखाई दिया। गुलदार युवक के शरीर का कुछ हिस्सा कहा चुका था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी प्रशासन एवं वन विभाग को दी। गुलगार कि धमक से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान बमराड़ी सुरेंद्र ढौंडियाल ने बताया कि गाँव चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सचेत कर दिया गया है और घरों से बाहर न निकलने का आग्रह किया है। प्रधान ने कहा कि वन विभाग को सूचना दे दी गई। इस हमले से आसपास के गांवों के लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने के साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
- सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।
