भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दीप्ति रावत को दी बधाई

जनमंच टुडे/ सतपुली।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीप्ति रावत भारद्वाज को महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सतपुली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके महामंत्री बनने से पार्टी और मजबूत होगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद  से लेकर आज तक अनेक पदों पर रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड में ऐतिहासिक कार्य किए जिसके चलते पूर्व में उनको राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था और साथ ही वह प्रदेश प्रवक्ता भी रही। दीप्ति रावत ने महिला सशक्तिकरण के लिए की ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उनके महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पौडी मीनू डंगवाल, सूची राणा,  इंदु जुयाल चंद्रकला आर्य, कुसुम खंतवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *