पूर्व विधायक रांगड़ ने बांटी दवा, मास्क व सेनेटाइजर

जनमंच टुडे/ नई टिहरी/ नैनबाग।

पूर्व विधायक महावीर रांगड़ ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के समस्याएं सुनी व उन्हें, मास्क, सेनेटाइजर, दवा, आदि वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामहामारी जैसे संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी को हराने के लिए हमसब को एकजुट होना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की  कि सभी शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें, सामाजिक दूरी बनाए रखे आवर बेवजह घरों से बाहर न निकलें, ऐसा करने से ही हम कोरोना पर विजय पा सकते हैं। पूर्व विधायक धनोल्टी महावीर रांगड़ ने टिहरी गढ़वाल के नैनबाग जौनपुर में लोगों को करोना किट मास्क, साबुन, सेनिटाइजर, दवाई आदि वितरित की गई। वह और उनकी टीम  करोना के इस दौर में लगातार काम कर रही है और लोगों को इस महामारी के खिलाफ जागरूक कर रही है । इस बीच सुंदर सिंह पंवार, बलदेव पंवार, प्रांशुल रागड़, धीरेन्द्र पंवार,नवीन रावत,कमल रावत, कैलाश रावत, सोहन कंडारी, धीरू कंडारी, मंजीत रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

नैनबाग से शिवांश कुंवर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *