बारिश से अवरुद्ध हुए मार्गों को खोलने में जुटा विभाग

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

भारी बारिश के चलते अवरुद्ध हुई अधिकांश सड़कें यातायात के लिए खोल दिए गए है जबकि कुछ सड़कें अभी भी अवरुद्ध है, जिन्हें खोलने के लिये सम्बन्धित विभाग तेज़ गति से कार्य कर रही है। जनपद के आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार  शाम 4 बजे तक जनपद के 50 ग्रामीण मार्ग भारी वर्षा से अवरुद्ध होने की सूचना है।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन के क्रम में कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी जनपद में बारिश से हुई घटनाक्रमों की सूचनाओं को जुटाते हुए क्षेत्र में तैनात रेखीय विभाग के अधिकारी/ कार्मिकों को मार्ग सुचारू करने / आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचना प्रदान कर रहे हैं।
बारिश से चमधार-सिरों, नैज-दमेली-मुण्डोली, डूंगी-बमराड़ी, बहेड़ाखाल-अलासू, घंडियाल-पाली डांगी, भटोली-नाईखेत, रेवड़ी मार्ग, बुधाणी- देवलगढ़, सतपुली- दुधारखाल सहित 50 ग्रामीण मोटर मार्ग भारी वर्षा के चलते अवरुद्ध  हैं। वहीं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित अधिकारियों को अवरुद्ध हुए मार्गों को सुचारू करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *