कोरोनाकाल में महिला कार्यकर्ताओं ने निभाई दोहरी जिम्मेदारी : दीप्ति रावत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति  रावत भारद्वाज के देहरादून आगमन पर महिला भाजपा मोर्चा, युवा मोर्चा, निगम पार्षद एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की उपस्थिति में दीप्ति रावत  का स्वागत किया गया । संगठन महामंत्री अजेय  ने कहा कि ये बड़े गर्व का विषय है कि भाजपा महिला मोर्चा में प्रथम बार उत्तराखंड से किसी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

अजेय ने ये आग्रह किया कि प्रदेशभर में जो प्रतिनिधि पंचायत चुनावों में जीत कर आएं हैं उनको संगठन की विचारधारा के माध्यम से पार्टी में जोड़ने का कार्य करें। हम अपनी शक्ति को पहचाने और उत्तराखंड को संवारें। इस मौके पर दीप्ति रावत  ने कहा कि महिला मोर्चा ने कोरोना महामारी के विकट दौर में दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने घर की जिम्मेदारियों के साथ साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया साथ ही पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इस मौके पे महिला मोर्चा ने  रावत को राष्ट्रीय महामंत्री बनाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर महिला पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मधु भट्ट प्रदेशमंत्री भाजपा, अनु कक्कड़  प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, अनुराधा वालिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, कंचन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, रचिता ठाकुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा देहरादून, कमली भट्ट महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा, वंदना ठाकुर, मंजू कौशिक, ऋतु मित्रा, पूनम शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, अंकुर रावत, हिमांशु चमोली, आर्यन रावत, सोहन रौतेला, नितिन मिश्रा, गौतम राजा, विपिन भट्ट, गौतम काला समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *